spot_img
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

सेना ने चीन सीमा पर एक्टिविटी बढ़ाई, गलवान में जवान फिटनेस के लिए Cricket -Hockey खेल रहे

सेना ने चीन सीमा पर एक्टिविटी बढ़ाई, गलवान में जवान फिटनेस के लिए Cricket -Hockey खेल रहे

National Desk | BTV  Bharat

भारतीय सेना ने चीन बॉर्डर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर निगरानी बढ़ा दी है। मिली जानकरी के मुताबिक लद्दाख में तैनात सेना के जवान गलवान घाटी और आस पास के इलाकों में घोड़ों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सामान ढोने के लिए खच्चरों को भी इन इलाकों में ले जाया जा रहा है। इधर, सेना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें सैनिक गलवान इलाके में क्रिकेट और आइस हॉकी खेल रहे हैं।

निक गलवान इलाके में क्रिकेट और आइस हॉकी खेल रहे हैं

भारतीय सेना ने इन जगहों के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह वही जगह है, जहां 15-16 जून 2020 की रात में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। गलवान घाटी में संघर्ष के बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेहद ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तैनात सैनिक टुकड़ियां सर्दियों के दौरान कई गेम्स ऑर्गेनाइज करती हैं। इसे सैनिकों की फिटनेस बरकरार रखने की एक्सरसाइज बताया गया है।

4 दशक से ज्यादा वक्त के बाद LAC पर गोलियां चलीं थी

2020 में चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में एक्सरसाइज के बहाने सैनिकों को तैनात कर दिया था। इसके बाद इस इलाके में कई जगहों पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी इस इलाके में चीन के बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर दी थी। इसके बाद हालात इतने खराब हो गए थे कि 4 दशक से ज्यादा वक्त के बाद LAC पर गोलियां चलीं थी।

ये भी पढ़े: Breaking News: Tunisha Sharma केस में आरोपी Sheezan Khan को मिली जमानत | Sheezan Khan Bail

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,984
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
530,808
Total deaths
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
6,559
Total active cases
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
44,159,617
Total recovered
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles