spot_img
35.7 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

Baba Ramdev बोले-महिलाएं कपड़े न पहनें तब भी अच्छी लगती हैं, स्वाति मालीवाल ने जताया विरोध

Baba Ramdev बोले-महिलाएं कपड़े न पहनें तब भी अच्छी लगती हैं, स्वाति मालीवाल ने जताया विरोध

Breaking Desk | BTV Bharat

योग गुरु रामदेव एक बार फिर से विवादों में हैं। बाबा रामदेव ने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी की है। महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की मौजूदगी में बाबा रामदेव ने कहा कि, महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं। सलवार कमीज पहन कर भी अच्छे लगते हैं… मेरी राय में बिना कुछ पहने भी अच्छे लगते हैं। जिसके बाद बाबा रामदेव की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

कई महिलाओं को कपड़े बदलने का समय नहीं मिला

ठाणे में पतंजलि योग पीठ और मुंबई महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग विज्ञान शिविर और महिला सम्मेलन आयोजन किया गया था। जिसमें अमृता फडणवीस और बाबा रामदेव हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां महिलाएं योग करने की पोशाक पहने थीं और कार्यक्रम के बाद आम सभा में शामिल होने के लिए साड़ियां लेकर आई थीं। बैठक प्रशिक्षण शिविर के तुरंत बाद शुरू हुई, इसलिए कई महिलाओं को कपड़े बदलने का समय नहीं मिला और उन्होंने अपने योग सूट में ही शिविर में हिस्सा लिया था।

अगर कपड़े न पहने तो और भी अच्छी लगती हैं

महिलाओं को सलवार सूट में देख रामदेव ने कहा कि अगर उनके पास साड़ियां पहनने का वक्त नहीं था तो कोई बात नहीं है। महिलाएं सभी ड्रेस में अच्छी लगती है और अगर कपड़े न पहने तो और भी अच्छी लगती हैं। जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इस मौके पर रामदेव ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी की भी तारीफ करते नजर आए। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है।

ये भी पढ़े: Anamika Jain Amber को सोनपुर मेले में नहीं पढ़ने दी गई कविता, BJP ने बिहार सरकार पर मढे आरोप

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles