spot_img
42.9 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

Betul Borewell : Betul में खेलने के दौरान बोरवेल में गिरा मासूम, राहत और बचाव कार्य जारी

Betul Borewell : Betul में खेलने के दौरान बोरवेल में गिरा मासूम, राहत और बचाव कार्य जारी

Breaking Desk | BTV bharat

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में बोरवेल में फंसी जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद जारी है। यहां आठनेर क्षेत्र के आठ साल का तन्मय साहू कल शाम करीब पांच बजे खेत के पास पुराने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। प्रशासन के द्वारा बचाव का कार्य प्रारंभ किया गया, जो रात भर चलता रहा। आज दोपहर 12 बजे तक बोरवेल के पास 43 फीट गहराई तक खोदाई की जा चुकी है। होमगार्ड कमांडेंट एसआर आजमी ने बताया कि 46 फीट तक खोदाई की जाएगी और इसके बाद सात फीट लंबी सुरंग बनाने का काम किया जाएगा।

सुरंग बनाने के लिए मशीन का उपयोग नही किया जा सकता है

खोदाई करने के दौरान पानी निकल रहा है जिसे बाहर फेंकने के लिए दो मोटर पंप लगाए गए हैं ताकि सुरंग बनाने में परेशानी ना हो। आजमी ने बताया कि सुरंग बनाने के लिए मशीन का उपयोग नही किया जा सकता है इस वजह से टीम के अनुभवी लोगों के द्वारा छोटी ड्रिलिंग मशीन की मदद से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तन्मय के शरीर में कोई हरकत नजर नही आई है। मौके पर पोकलेन मशीन, बुलडोजर से खोदाई और मिट्टी, मुरम हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासनिक , पुलिस अधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद हैं।

निकल रही मिट्टी मुरम को हटाने में लगाए गए हैं

मौके पर छह पोकलेन, तीन बुलडोजर, ट्रैक्टर खोदाई और निकल रही मिट्टी मुरम को हटाने में लगाए गए हैं। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था। खेत में इस बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट है।

ये भी पढ़े: Delhi MCD Election Result: MCD की 110 सीटों पर AAP का कब्जा, 88 सीटों पर खिला कमल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles