spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Bharat Ratna: Lal Krishna Advani को राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर दिया भारत रत्न, PM Modi सहित कई दिग्गज रहें मौजूद

Bharat Ratna: Lal Krishna Advani को राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर दिया भारत रत्न, PM Modi सहित कई दिग्गज रहें मौजूद

Breaking desk | BTV Bharat

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी को घर जाकर उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बीते दिन राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के चलते शरीक नहीं हो पाए थे। जिसके बाद उन्हें उनके दिल्ली वाले आवास में जाकर यह सम्मान से नवाजा गया।

साल के शुरुआत में ही भारत रत्न के लिए 5 विभूतियों को चुना गया था

साल के शुरुआत में ही भारत रत्न के लिए 5 विभूतियों को चुना गया था। इसमें पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, एस स्वामीनाथन अय्यर, बिहार के पूर्व सीएम कर्पुरी ठाकुर और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल था। आडवाणी को छोड़ दें तो बाकी 4 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। उनके परिवार की तरफ से यह सम्मान राष्ट्रपति से ग्रहण किया गया। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पहले ही तय था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 31 मार्च यानी आज घर जाकर इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।

ये भी पढ़े: Bharat Ratna Award 2024: Chaudhary Charan Singh को मिला भारत रत्न, पोते जयंत ने दिल्ली में लिया सर्वोच्च सम्मान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles