spot_img
36.1 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी में पति संग पहुंची भारती सिंह

नई दिल्ली। शादी का मौसम चल रहा है, और माहौल काफी अच्छा है। इस बीच आदित्य नारायण ने शादी कर ली है और अब सिंगर ने रिसेप्शन पार्टी दी है जिसमें उनके करीबी दोस्त और एक्टर नजर आए। इस पार्टी में भारती सिंह भी अपने पति के साथ पहुंची। मामले के बाद पहला मौका था जब वह किसी सार्वजनिक आयोजन में नजर आए था।

पार्टी में दिखी भारती सिंह
बॉलीवुड अभिनेता और गायक आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने हाल ही में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद आदित्य नारायण ने मुंबई में अपने करीबियों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी में कॉमेडियन भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शामिल हुईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

ड्रग्स केस मामले में नाम सामने आने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। मामले के बाद पहला मौका था जब वह किसी सार्वजनिक आयोजन में नजर आए था।

रिसेप्शन पार्टी में भारती व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही थीं। वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने डार्क ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था। दोनों इस पार्टी में काफी खुश नजर आ रहे थे। इतना नहीं भारती सिंह इतनी खुश दिखाई दे रहीं थी वह पार्टी में डांस कर रही थीं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है

ड्रग्स मामले में भारती सिंह
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को हाल ही में ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। उनके घर में गांजा भी मिला था। इसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। गौरतलब है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर बीते महीने एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 21 नवंबर को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 12:16 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles