spot_img
32.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Sidhu Moosewala’s first death anniversary: जहां बेटे को मारी गई गोली, वहां पहुंचीं मूसेवाला की मां, फूट-फूटकर रोईं

Sidhu Moosewala’s first death anniversary: जहां बेटे को मारी गई गोली, वहां पहुंचीं मूसेवाला की मां, फूट-फूटकर रोईं

Entertainment Desk | BTV bharat

दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी के मौके पर उनकी मां गांव जवाहरके पहुंचीं। यह वही गांव है, जहां पर गोली मारकर मूसेवाला की हत्या की गई थी। मां चरण कौर अपने बेटे को याद करके फूट फूटकर रोने लगीं। दीवार पर बने गोलियों के निशान देखकर दहल उठीं।

उस स्थान पर माथा टेका और बेटे की याद में खूब रोईं

जिस स्थान पर बेटे को गोली मारी गई… उस स्थान पर माथा टेका और बेटे की याद में खूब रोईं। गांव जवाहरके की पंचायत ने सिद्धू की याद में इस स्थान पर उनकी प्रतिमा लगाने की योजना बनाई है। पहली बरसी के मौके पूरे गांव को सिद्धू मूसेवाला के पोस्टरों से सजाया गया और सहज पाठ के भोग डाल ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसमें नौजवानों ने बढ़कर हिस्सा लिया और यादगार के रूप में मूसेवाला की फोटो भेंट की गई।

पूरा गांव मूसेवाला के रंग में रंग चुका है

गांव के सरपंच त्रिलोचन सिंह और पूर्व सरपंच राजिंदर सिंह जवाहरके ने बताया कि पूरा गांव मूसेवाला के रंग में रंग चुका है। बरसी समागम में लास्ट राइड स्थान को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी तदाद में संगत पहुंची और मूसेवाला के चित्रों के आगे माथा टेका। लखविंदर सिंह लखनपाल ने कहा कि हर गांव से मूसेवाला को इंसाफ देने की आवाज उठी है। वह और पूरा गांव उनके साथ खड़ा है। जब तक मूसेवाला के कत्ल के साजिशकर्ता नहीं पकड़े जाते। तब तक वह इस संघर्ष में डटे रहेंगे। इसके अलावा नौजवानों ने मूसेवाला के गीत बजाकर उसे श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़े: Delhi में दिल दहला देने वाला Murder, युवक ने नाबालिग़ लड़की पर चाकू से किए 21 वार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,338
Confirmed Cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
572
Total active cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
44,465,836
Total recovered
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles