नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला को एक ही दिन में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों की डोज दे दी गई। जिस के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई।
Farm Laws : कृषि मंत्री की किसानों को दो टूक, कही ये बात
पटना के पुनपुन में हुआ अजीब वाक्य
दरअसल, ये सब राजधानी के पुनपुन इलाके का है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला सुनीला देवी को कोरोना का टीका लगना था। जिस के लिए महिला बुधवार को सेंटर भी पहुंची लेकिन उस के बाद महिला के साथ जो हुआ वो सभी को हैरान कर करने वाला है। बता दे सुनीला को एक ही दिन में 5 मिनट के अंतराल पर वैक्सीन के दो डोज दे दिए गए। पहली डोज कोविशील्ड और दूसरी डोज कोवैक्सीन की थी।
इस के बाद एक साथ महिला को दो डोज मिलने से उस का असर महिला पर होने लगा और अगले ही दिन महिला को बुखार हो गया लेकिन उस दौरान महिला को कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया।
Baba Ka Dhaba : बाबा के ढाबा वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद ने क्यों की ख़ुदकुशी की कोशिश ?
निगरानी का दावा झूठा
इस भारी ब्लंडर के बाद प्रशासन ने कहा था कि महिला पर 24 घंटे मेडिकल टीम नजर बनाएं हुए है। लेकिन निगरानी रखने का दावा भी झूठा निकल गया क्योंकि महिला को 24 घंटे तक कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मिलने नहीं पहुंचा और ना ही महिला की किसी ने सूद भी ली। हालांकि इस बीच जिस एएनएम ने उसे दूसरी डोज दी थी वो मिलने आई और अपनी गलती की माफी भी मांगी।