नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने राजद सुप्रीमों लालू यादव (Lalu Yadav) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वो स्मृतिलोप से पीड़ित है। शायद उन्हें ज्ञात नहीं की 1993 मे दिल्ली के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन थे, जो पोलियो उन्मूलन अभियान का आरंभ किया था और आज देश से पोलियो का नामोनिशान समाप्त हो चुका है सौभाग्य से आज वही देश की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं इस देश में बहुत जल्द कोरोना पर भी हम विजय प्राप्त करेंगे।
यूपी CM योगी बोले-कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिल रहे बेहतर परिणाम
अरविंद कुमार (Arvind Kumar) ने कहा प्रधानमंत्री मोदी (PM modi) के दो गज की दूरी मास्क है जरूरी नारों के साथ हम वैक्सीन लेकर विजय प्राप्त करेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने 1988 में विश्व पोलियो मुक्त करने का अभियान आरंभ किया था। भारत में दिल्ली सरकार में 1993 से 1998 तक स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली में पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत की थी और दो बूंद जिंदगी के नारा के साथ पोलियो कि हम सारे सामाजिक संगठन एनजीओ और देश के जनता के सहयोग से समाप्त करने में सफल हुए।
Weekend Curfew: बहुत जरूरी है बाहर निकलना तो कैसे बनवाएं ई-पास
BJP प्रवक्ता ने कहा कोरोना महामारी (Corona epidemic) को पूरे भारत से दो गज की दूरी मास्क है जरूरी और वैक्सीन लगवाना है मजबूरी, दवाई भी कडाई भी के नारा के साथ हम लोग कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे। हमारे प्रधानमंत्री जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर के चल रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जनता के साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से हमारी सरकारें कोरोना पर विजय प्राप्त करेगा।