Breaking News : Bengal के Barrackpur में BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल
Breaking Desk | BTV Bharat
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में सोमवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में झड़प हो गई। भाजपा के युवा संगठन के कार्यकर्ता राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए थे। इस बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया।
जवाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया
जवाब में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “हमने सीपी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने वॉटर कैनन, आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लाठीचार्ज की और पथराव भी किया… यह तालिबान पुलिस है