spot_img
14.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

Breaking News: पैरोल खत्म, Gurmeet Ram Rahim की बरनावा आश्रम से विदाई, वापस सुनारिया जेल पहुंचे

Breaking News: पैरोल खत्म, Gurmeet Ram Rahim की बरनावा आश्रम से विदाई, वापस सुनारिया जेल पहुंचे

Breaking desk | BTV Bharat

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 40 दिनों का पेरोल का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। बीती 13 अक्टूबर से 23 नवम्बर तक उन्हें 40 दिनों की पेरोल दी गयी थी और 15 अक्टूबर को डेरा प्रमुख राम रहीम बागपत के बरनावा में स्थित डेरा आश्रम में पहुँचे थे और वहीं रह रहे थे। आज पेरोल समय अवधि पूर्ण होने पर हरियाणा पुलिस राम रहीम को वापस सुनारिया जेल लेकर रवाना हो गई। पुलिस कड़े चक्रव्यूह में राम रहीम को बागपत डेरे से मेरठ होते हुए हरियाणा की सुनारिया जेल ले जाया जा रहा है। हरियाणा के सिरसा के बाद बाबा राम रहीम का बागपत के बरनावा में ये दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा डेरा माना जाता है। जहां राम रहीम ठहरे हुए थे।

इस बार मिली 40 दिनों की पेरोल मिली थी

इस बार मिली 40 दिनों की पेरोल को लेकर राम रहीम कई बार विवादों में रहे क्योंकि पहले पेरोल को लेकर कई सवाल खड़े हुए, तो कई बार ऑनलाइन सत्संग करने, भीड़ जुटाने और गाना लांच करने को लेकर राम रहीम पर सवाल खड़े हुए। इस बार गुरुगद्दी को लेकर भी बात सामने आयी थी जिसपर गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया पर खुद ही एक वीडियो जारी करते हुए साफ कहा था कि गद्दी के मालिक हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।

मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का नामकरण भी किया

डेरा प्रमुख इस बार ऑनलाइन सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव नज़र आये और उन्होंने अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का नामकरण भी किया और बताया था कि हनीप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से ही जानी जाएगी। फिलहाल राम रहीम को भारी सुरक्षा में मेरठ के रास्ते से होते हुए हरियाणा के सुनारिया जेल में ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Kanpur वासियों को Dengue से बचाने के लिए आगे आए Comedian Annu Awasthi,किया अनोखा प्रदर्शन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
533,305
Total deaths
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
0
Total recovered
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles