spot_img
42.9 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

Breaking News: Lucknow में मंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे विकास के दोस्त की हत्या, पिस्तौल बरामद

Breaking News: Lucknow में मंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे विकास के दोस्त की हत्या, पिस्तौल बरामद

Breaking desk | BTV Bharat

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर के नए मकान में आज सुबह तड़के 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी राहुल राज सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बेगरिया निवासी विनय श्रीवास्तव भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ रहता था। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था।

बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे

मौके पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा, बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय,अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

ये भी पढ़े: Aditya-L1 की लॉन्चिंग से पहले तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे ISRO के वैज्ञानिक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 1:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles