spot_img
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

BSF Holi Celebbration: BSF के जवानों और महिला जवानों ने अंतरराष्ट्रीय य सीमा पर मनाई होली, जमकर थिरके सुरक्षाकर्मी

BSF Holi Celebbration: BSF के जवानों और महिला जवानों ने अंतरराष्ट्रीय य सीमा पर मनाई होली, जमकर थिरके सुरक्षाकर्मी

Festival Desk | BTV bharat

जम्मू के उपजिला आरएस पुरा में रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ लगी रही। होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार मनाया गया। होली उपजिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गई। हर तरफ होली की धूम नजर आई। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। क्षेत्र में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। इस मौके पर 165वीं वाहिनी के कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर रहे, जिन्होंने सरहद पर तैनात जवानों व अधिकारियों को होली की बधाई दी। इस दौरान ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने नाचते हुए अपने साथियों को रंग लगा कर होली मनाई।

अधिकारियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं

सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल व अधिकारियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया गया था। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के जवानों को सार्दी वर्दी में भी तैनात किया गया था। कस्बे के बजार में दुकानदारों ने होली पर्व पर एक दूसरे को रंग लगाए जाने के साथ रंगों के पर्व पर सुख समृधि की कामना की।

ये भी पढ़े: Andhra Pradesh के एक गांव में दिखे बाघ के 4 शावक, इलाके में दशहत का माहौल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 10:44 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 10:44 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 10:44 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 10:44 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles