spot_img
32.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

BSF Jawan missing From LoC: LoC पर तैनात BSF जवान लापता, खोजने के लिए चलाया गया सर्च अभियान

BSF Jawan missing From LoC: LoC पर तैनात BSF जवान लापता, खोजने के लिए चलाया गया सर्च अभियान

Breaking desk | BTV bharat

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात एक बीएसएफ का जवान लापता हो गया है। जवान की ड्यूटी सीमा के पास एक चौकी पर लगी थी। अपनी ड्यूटी के दौरान ही जवान लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सीमा सुरक्षा बल का एक जवान अपनी चौकी से लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाला कांस्टेबल अमित पासवान कल लापता होने के समय बालाकोट सेक्टर में भरणी फॉरवर्ड पोस्ट पर सामान्य ड्यूटी पर था।

बीएसएफ जवानों ने लापता जवान की तलाश में तलाशी अभियान चलाया

बीएसएफ जवानों ने लापता जवान की तलाश में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि उसका पता नहीं चल सका। संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने कहा जवना को ढूंढने के लिए हम बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि वह घर वापस चला गया होगा क्योंकि लापता जवान पहले भी ऐसा कर चुका है। इससे पहले इसी साल अगस्त में भारतीय सेना का एक जवान 25 वर्षीय जावेद अहमद वानी लापता हो गया था।

ये भी पढ़े: Uttar Pradesh Iqra’s Love Story: Bareilly में इकरा से प्रीति बनी मुस्लिम लड़की, आकाश संग लिए 7 फेरे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,338
Confirmed Cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
572
Total active cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
44,465,836
Total recovered
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles