spot_img
27.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Business News: 14 फीसदी उछला वोडाफोन-आइडिया का Share, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली: हिंदुस्तान (Hindustan) में सस्ते डेटा (Data) के दिन अब लद गए हैं। और इसका सबसे अधिक फायदा कर्ज में डूबी Vodafone-Idea को होने की उम्मीद लगायी जा रही है। यही कारण है कि – कंपनी के शेयर में बीतें कई दिनों से तेजी आ रही है। Airtel और वोडाफोन-आइडिया के बाद अब हिंदुस्तान की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर Reliance JIO ने भी प्रीपेड प्लान्स की दरें बढ़ाने का निर्णय किया है। इससे वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में 14 फीसदी तक तेजी आई हैं।

World News: इजरायल ने बनाई किलर ‘रोबोट सेना’, ले सकती है इंसानों की जगह
reliance-jio
reliance-jio

आज ‘हेवी वॉल्यूम्स’ के वजह से कंपनी का शेयर BSE पर शुरुआती कारोबार में 14 फीसदी तेजी के साथ 12.39 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने 25 नवंबर से अपने प्रीपेड टैरिफ में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू की थी। जिसके बाद से कंपनी का शेयर 24 फीसदी चढ़ चुका है। यह 12 फरवरी 2021 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। यह 15 जनवरी, 2021 को 13.80 रुपये पर पहुंचा था जो इसके 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

Kerala: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट

सुबह 11 बजे वोडाफोन का शेयर 6.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 11.54 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ICICI Securities के अनुसार टैरिफ में बढ़ोतरी से कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार आ सकता हैं। इस बीच कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि – उसने 5जी ट्रायल के दौरान 4 गीगाबिट पर सेकंड की स्पीड हासिल कर ली है। यह स्पीड 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड यानी मिलीमीटर बैंड में हासिल की गई। इसे भविष्य की नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles