spot_img
29.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Delhi Accident News: दिल्ली में बदरपुर फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर

Delhi Accident News: दिल्ली में बदरपुर फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर

Breaking desk | BTV Bharat

दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर पर आधी रात को एक ट्रक और ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों मृतक एक ही कॉलोनी के रहने वाले थे और फरीदाबाद में शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई

हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बदरपुर थाना में बीती रात 12:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि होंडा शोरूम के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कार फरीदाबाद में एक शादी में शामिल होकर लौट रही थी।

कार में 7 लोग सवार थे

कार में 7 लोग सवार थे। बदरपुर फ्लाईओवर पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत दिशा में चली गई और एक ट्रक से टकरा गई। सभी सात लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

 

ये भी पढ़े: Delhi में भी Pitbull कुत्ते का आतंक, 7 साल की बच्ची को काटने के बाद घसीटा, पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 6:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles