spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Delhi Unprecedented Hurricane: दिल्ली में तूफान ने मचाई तबाही, 2 लोगों की मौत, 23 घायल

Delhi Unprecedented Hurricane: दिल्ली में तूफान ने मचाई तबाही, 2 लोगों की मौत, 23 घायल

Breaking Desk | BTV Bharat 

राजधानी दिल्ली में कल देर रात आए ‘तूफान’ ने कई जगहों पर भारी तबाही मचाई। तूफान का असर धरती से आसमान तक देखने को मिला। इस दौरान काफी नुकसान के साथ ही 2 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग अलग-अलग घटनाओं में घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने आज सुबह इस संबंध में आंकड़े जारी कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे पेड़ उखड़ने से संबंधित 152 कॉल, इमारतों को नुकसान से संबंधित 55 कॉल और बिजली सप्लाई में बाधा से संबंधित 202 कॉल प्राप्त हुईं। इसके अलावा दिल्ली में पेड़ गिरने से 6 घायल और 2 की मौत। वहीं, इमारतों को नुकसान पहुंचने से 17 लोग घायल हो गए। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल रात धूल भरी आंधी चलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढे: WWE में गदर मचाने वाले ‘महाबली खली’ ने अब चुनावी मैदान में ठोकी ताल, कानपुर में किया रोड शो

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles