spot_img
32.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Delhi Fire: दिल्ली के Narela में Plastic Factory में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कई झुलसे

Delhi Fire: दिल्ली के Narela में Plastic Factory में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, कई झुलसे

Breaking Desk | BTV Bharat

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक दाना बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9.35 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

इसमें दो लोगों की मौत हो गई है

15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर है। करीब 3 घंटे बाद भी आग नहीं बुझ सकी है। आग बुझने के बाद अंदर के हालात के बारे में जानकारी मिल पाएगी। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के ई ब्लाक स्थित तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री तीन मंजिला है। दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल को सुबह 9.35 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: CJI यूयू ललित से CM Mamata Banerjee की अपील, देश के लोकतंत्र को बचा लीजिए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles