spot_img
44.1 C
New Delhi
Sunday, June 16, 2024

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी M2K Mall के सामने एक साथ कई बिल्डिंगों मे लगी भीषण आग

Delhi Fire: दिल्ली के रोहिणी M2K Mall के सामने एक साथ कई बिल्डिंगों मे लगी भीषण आग

Breaking Desk | BTV Bharat

दिल्ली के रोहिणी M2K के सामने, एक साथ कई बिल्डिंगों मे लगी भीषण आग लग गई है। जानकारी के अनुसार, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। दमकल विभाग के अधिकारी एके शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना बीती रात करीब 8:45 बजे मिली। उन्हें बताया गया कि यहां एक बिजली के मीटर बोर्ड में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

दर्जनभर दमकल की गाड़ियां रवाना की गई

आग बड़ी होने के कारण एक के बाद एक यहां दर्जनभर दमकल की गाड़ियां रवाना की गई। आस-पडो़स की इमारतों में आग न फैले, इसको लेकर सबसे पहले दमकलकर्मियों ने इमारत के दोनों तरफ से पानी की बौछार की। जिससे आग आगे फैलने से रूक गई। जानकारी के अनुसार, इस तीन मंजिला इमारत में बेसमेंट में फर्नीचर का काम होता था। भूतल पर लेंसकार्ट चश्मे का शोरूम था।

दूसरी व तीसरी मंजिलों पर स्पा सेंटर संचालित है

पहली मंजिल पर शैमसांग का सर्विस सेंट व दूसरी व तीसरी मंजिलों पर स्पा सेंटर संचालित है। आग लगने से इन जगहों पर रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए। हलांकि बेसमेंट में फर्नीचर के शोरूम तक आग नहीं फैली।

ये भी पढ़े: ISIS Terrorist Arrest: Gujarat ATS ने Ahmedabad Airport से ISIS के 4 आतंकी पकड़े

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 16, 2024 1:32 PM
533,570
Total deaths
Updated on June 16, 2024 1:32 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 16, 2024 1:32 PM
0
Total recovered
Updated on June 16, 2024 1:32 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles