spot_img
32.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख Swati Maliwal ने Brij Bhushansharan Singh की गिरफ्तारी की मांग की

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख Swati Maliwal ने Brij Bhushansharan Singh की गिरफ्तारी की मांग की

Breaking Desk | BTV Bharat

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने तथा रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में लेने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पहलवानों को हिरासत में लेने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मालीवाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों और उनके परिवारों के साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले लिया. मालीवाल ने कहा, “ दिल्ली में, हर दिन यौन उत्पीड़न के लगभग छह मामले सामने आते हैं और हरेक मामले में, दिल्ली पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास करती है.

बृजभूषण सिंह को आज तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

फिर बृजभूषण सिंह को आज तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? यह घोर अन्याय नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के इस स्पष्ट पक्षपातपूर्ण रवैये ने न्याय का मखौल उड़ाया है.

ये भी पढ़े: Manipur Violence: Amit Shah के मणिपुर दौरे से पहले राज्य में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,338
Confirmed Cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
572
Total active cases
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
44,465,836
Total recovered
Updated on September 22, 2023 1:02 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles