spot_img
12.1 C
New Delhi
Wednesday, December 6, 2023

द्वारकापीठ Shankaracharya Swaroopanand Saraswati का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

द्वारकापीठ Shankaracharya Swaroopanand Saraswati का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Breaking Desk | BTV bharat

द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आज निधन हो गया। 99 साल की आयु में उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे इनदिनों नरसिंहपुर में झोटेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम में रह रहे थे। दोपहर 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति व धर्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने 3 सितंबर को अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,321
Confirmed Cases
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
533,301
Total deaths
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
44,469,020
Total active cases
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
0
Total recovered
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles