spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Eid Al-Fitr 2021: राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्य त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है। लगातार दूसरी बार Covid-19 के कारण ईद के मौके पर न तो सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाएगी और न ही सार्वजनिक रूप से मिलजुल कर ईद (Eid) मनाने की अनुमति है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में रहकर ही ईद मनाने की अपील की है।

Eid-Ul-Fitra 2021 :आज चांद का दीदार होने के साथ अब कल मनाई जाएगी, ईद 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर (Tweeter) पर लिखा, “सभी देशवासियों को ईद मुबारक! यह त्योहार, आपसी भाईचारे और मेल-जोल की भावना को मजबूत करने और स्वयं को मानवता की सेवा करने के लिए फिर से समर्पित करने का अवसर है। आइए, हम Covid-19 से निपटने के लिए सभी नियमों के पालन करने का और समाज व देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सकुशल होने की कामना करता हूं। अपने सामूहिक प्रयास से हम इस वैश्विक महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं। ईद मुबारक!”

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद के मौके पर दिल्ली स्थित अपने घर पर नमाज अदा की। उन्होंने कहा, “सभी की सेहत और सलामती की दुआओं के साथ ईद की शुभकामनाएं। सावधानी, रोकथाम और प्रार्थना ही इस महामारी से भारत और पूरी दुनिया की इंसानियत को निजात दिलाएगी. सरकार और समाज लोगों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए लिखा, “ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं. मैं उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमारे समाज में शांति और सद्भावना के बंधनों को और अधिक मजबूत करेगा. सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईद मुबारक.” इसके अलावा कई और केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी है।

कांग्रेस नेता राहुत गांधी ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “इस मुश्किल समय में भाईचारे से एक-दूसरे की मदद करना ही हर धर्म-मजहब की सीख है- यही हमारे देश की परम्परा रही है। आप सभी को ईद मुबारक!”

पिछले साल भी ईद का त्योहार लॉकडाउन के दौरान ही मनाया गया था। रमजान महीने में गुरुवार को आखिरी रोजे के बाद आज ईद मनाया जा रहा है। रमजान के महीने में रोजा रखने वाले सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है।

पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्यौहार के साथ साथ आज अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती भी हैं। इस अवसर पर PM नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को शुभकामनाएं दी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 9:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles