spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Maharashtra में 8 करोड़ रुपए की कीमत वाले 2000 रुपए के नकली नोट बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra में 8 करोड़ रुपए की कीमत वाले 2000 रुपए के नकली नोट बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Crime Desk | BTV Bharat

महाराष्ट्र के थाणे की क्राइम ब्रांच यूनिट 5 ने 8 करोड़ रुपए की फेस वैल्यू वाले 2000 रुपए के नोट बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने पालघर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों के तीसरे साथी की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि इसके पहले जनवरी 2022 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंतर-राज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से करीब 7 करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद किए थे।

पुलिस ने 6,99,495 भारतीय नकली नोट पकड़े थे

अकेले महाराष्ट्र में ही साल 2020 में 97 लोगों के पास से पुलिस ने 6,99,495 भारतीय नकली नोट पकड़े थे। जिसका कुल मूल्य 83.61 करोड़ रुपए था। NCRB के अनुसार, महाराष्ट्र में बीते साल फर्जी नोट बरामदगी के 42 केस दर्ज हुए थे। वहीं NCRB के अनुसार साल 2019 में कुल 2,87,404 फर्जी भारतीय करेंसी पकड़ी कई थी। जिसका कुल मूल्य 25.39 करोड़ रुपए था।

जालसाजी के कुल मामलों में से 8%केस महाराष्ट्र में दर्ज होते हैं

सर्वे के अनुसार देश में होने वाले जालसाजी के कुल मामलों में से 8%केस महाराष्ट्र में दर्ज होते हैं। NCRB कीरिपोर्ट के अनुसार देश में 2020 में IPC के सेक्शन 231 से 243, 255 और 489-ए से 489-ई के तहत कुल 672 मामले दर्ज हुए थे। इसमें करीब 8% यानी 54 घटनाएं महाराष्ट्र में घटी थीं।

ये भी पढ़े: Gujarat में ATS-GST की बड़ी कार्रवाई, 13 जिलों में 150 ठिकानों पर रेड, 61 गिरफ्तार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles