spot_img
26.8 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

डायबिटीज के मरीज इन टिप्स को करें फोलो, और जानिए कैसे बीमारियों से दूर रखता है किशामिश का पानी

नई दिल्ली। सेहत (Health) का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। क्यूं कि जब सेहत ठीक नहीं होती है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में कई सारे लोगों को अलग अलग तरह की बिमारियां होती है, किसी को कुछ तो किसी को कुछ। वहीं एक बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी है जो कि डायबिटीज (Diabets) जैसे रोग से परेशान है।

health

और ऐसे लोग जिनको डायबिटीज है उनके लिए शुगर कंट्रोल करना बहुत जरुरी है। परंतु ये करना उन लोगों के लिए आसान नहीं होता है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज में थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत के लिए खतरनाक साबित होती है। इस बीमारी को हल्के में बिल्कुल न लें। तो चालिए आज हम आपको बताते है कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिनसे आसानी से होगा शुगर कंट्रोल।

कोरोना काल में आसान टिप्स को करें फॉलो, अपने साथ परिवार को रखें स्वस्थ

1. रोज एक्सरसाइज करें- बहुत ऐसे लोग होते है जो नियमित रुप से योगा या एक्सरसाइज नहीं करते है। तो ऐसे में इससे शुगर में अस्थिरता आती है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक रूप से सुस्त और कमजोर हो जाता है। इससे उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।

2. डायबिटीज की नियमित जांच करें- ऐसा डॉक्टर का कहना है कि, डायबिटीज के मरीजों को नियमित अंतराल पर शुगर की जांच करनी चाहिए। साथ ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रेगुलर चेक-अप जरूर करवाएं और डॉक्टर से अपनी परेशानी जरूर बताएं।

3. तनाव व टेंसन से दूर रहें- ऐसा बहुत ही जरुरी है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए तनाव अभिशाप है। यह एक मानसिक विकार है, जो व्यक्ति को अंदर से कमजोर कर देता है। इस विकार से बचाव जरूरी है। इसके लिए रोजाना ध्यान योग जरूर करें। साथ ही गाने सुनें और पर्याप्त नींद लें। इससे तनाव में सुधार होता है।

4. समय पर दवाओं का लेना- डायबिटीज के मरीजों को किसी भी कीमत पर दवा मिस नहीं करना चाहिए। शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि रोजाना समय पर दवा लें। अगर कोताही बरतते हैं, तो इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

5. बाहार का खाना कम खाए- हमेशा ऐसा कहा जाता है कि बाहार का खाना कम खाना चाहिए। परंतु जो लोग किसी ना किसी बीमारी से पहले ही परेशान है उनके लिए तो बाहार का खाना बहुत ही गलत है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज को बाहार के खाने से दूर रहना चाहिए।

बीमारियों से दूर रखता है किशामिश, जानें क्या है इसके फायदें

आज के वक्त में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरुरी है, क्योंकि हर तरफ कोरोना महामारी के चलते लोग काफी परेशान है। इसीलिए हर तरीके की दवाईयां और अलग अलग तरह की चीजों से लोग अपनी सेहत का ध्यान रख रहे है। वहीं आज हम आपको किशामिश के फायदें के बारें में बताते है जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

kismish.btv

किशमिश को कई लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। यह विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और सोडियम आदि से भरपूर होता है। किशमिश खाने के वैसे तो कई लाभ हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश का पानी भी फायदेमंद होता है? यह स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

1. लिवर के लिए है फायदेमंद- नियमित रूप से किशमिश के पानी के सेवन से लिवर की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। साथ ही यह शरीर से गंदगी को बी बाहर निकालता है और खून को साफ बनाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन (रक्त प्रवाह) काफी अच्छा रहता है।

2. एनीमिया से बचाता है- किशमिश के पानी में ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर एनीमिया से ग्रसित नहीं होता, क्योंकि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने से एनीमिया की बीमारी होती है।

3. दिल की बीमारियों के फायदेंमद – किशमिश का पानी दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से दिल की बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। दरअसल, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे स्ट्रोक, हाई बीपी और हार्ट अटैक से बचने में मदद मिलती है।

4. पेट के लिए भी है फायदेमंद – किशमिश का पानी पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप एसिडिटी के शिकार हैं या फिर आपको खाना पचाने में दिक्कत होती है तो आपको नियमित रूप से किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से किडनी भी स्वस्थ रहती है।

Health Tips: सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे . Black Raisins खाने से

5. कैसे तैयार करें किशमिश का पानी – पहले एक गिलास पानी गर्म कर लें और उसमें मुठ्ठीभर किशमिश भिगो कर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर अगले दिन सुबह उस पानी को छान कर गैस की धीमी आंच पर हल्का गर्म कर लें और खाली पेट पिएं। यह सेहत को काफी फायदा देगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles