spot_img
31.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री Pandit Sukhram का निधन, दिल्ली AIIMS में थे भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम (Pandit Sukhram) का निधन हो गया है। उनके पोते ने यह जानकारी दी। सुखराम 94 वर्ष के थे और सात मई से नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुॢवज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती थे।

संतूर वादक Pandit Shiv Kumar Sharma का निधन, किडनी की समस्या से थे पीड़ित
सुखराम के पोते ने दी जानकारी

हिमाचल में कांग्रेस के नेता एवं सुखराम के पोते आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अलविदा दादा जी, अब आपका फोन कभी नहीं आएगा। हालांकि, उन्होंने सुखराम का निधन कब हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं दी। शर्मा ने सुखराम के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर भी साझा की।

बेहतर इलाज के लिए एम्स लाया गया 

बता दें कि, सुखराम को चार मई को मनाली में मस्तिष्काघात हुआ था। इसके बाद उन्हें मंडी के एक क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स लाया गया था। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था।

सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।

पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव में जीत

सुखराम ने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2011 में उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। यह मामला 1996 का था, जब वे संचार मंत्री थे। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 2:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 2:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 2:35 AM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 2:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles