spot_img
35.7 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

ISRO’s GSLV-F12 Mission: ISRO ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट GSLV-F12 और NVS-01, मिली बड़ी सफलता

ISRO’s GSLV-F12 Mission: ISRO ने लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट GSLV-F12 और NVS-01, मिली बड़ी सफलता

Breaking Desk | BTV bharat

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि ISRO को आज बड़ी कामयाबी मिली है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से नेविगेशन सैटेलाइट को सुबह 10:42 बजे लॉन्च कर दिया। इसका नाम NVS-01 है, जिसे GSLV-F12 रॉकेट के जरिए लॉन्च पैड-2 से छोड़ा गया है। इस सैटेलाइट को IRNSS-1G सैटेलाइट को रिप्लेस करने के लिए भेजा गया है, जोकि साल 2016 में लॉन्च हुई थी।

नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम NavIC की सातवीं सैटेलाइट थी

IRNSS-1G सैटेलाइट इसरो के रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम NavIC की सातवीं सैटेलाइट थी। इसरो ने बताया कि जीएसएलवी-एफ12 ने एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी का लक्ष्य है कि इस लॉन्चिंग के जरिए नाविक सेवाएं लगातार चलती रहें। दूसरी पीढ़ी की इस लॉन्चिंग को अहम माना जा रहा है।

 

1,500 किलोमीटर के क्षेत्र में फौरन स्थिति और समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा

एनवीएस-01 भारत और मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1,500 किलोमीटर के क्षेत्र में फौरन स्थिति और समय संबंधी सेवाएं प्रदान करेगा। इसरो ने बताया कि नाविक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि संकेतों की मदद से उपयोगकर्ता की 20 मीटर के दायरे में स्थिति और 50 नैनोसेकंड के अंतर में समय की सटीक जानकारी मिल सकती है।

ये भी पढ़े: पहले संसद भवन, फिर चुनावी मंथन, 2024 को लेकर दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, Modi भी मौजूद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 4:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles