spot_img
39.1 C
New Delhi
Monday, May 13, 2024

खाना खाने के ये महत्वपूर्ण नियम आपके लिए जानना है जरुरी

नई दिल्ली। खाना खाना तो सबको पसंद है, हर कोई नए नए तरीके के भोजन का स्वाद लेना चाहता है। परंतु अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि सेहतमंद रहने के लिए भोजन करने के नियमों के किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद आपके पास इसका कोई सटीक जानकारी नहीं हो। लेकिन, आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी रहने के लिए भोजन करने के कई नियम होते हैं।

खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 7 खतरनाक काम - dont do these 7 things  after meal - AajTak

आप भी आसानी से घर पर बनाएं ‘इंडो-मैक्सिकन डिश’, ये है आसान रेसिपी

अगर आप आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के नियमों का पालन करती हैं, तो काफी हद तक कई परेशानियां अपने आप दूर हो सकती हैं। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, आज हम आपको बताते है कुछ महत्वपूर्ण नियम।

आप भी बनाएं सुबह के नाश्ते में ‘वेजिटेबल चीज चीला’, ये है इसकी खास रेसपी

1. कैसा होना चाहिए भोजन- शायद आप नहीं करती हो लेकिन, आपके और हमारे आसपास कई महिलाएं हैं, जो दिन में एक से दो बार ठंडे भोजन का ज़रूर सेवन करती हैं। लेकिन, डॉक्टर राधा का कहना है कि गर्म भोजन का सेवन करना ठंडे भोजन से अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी कई महिलाएं होती हैं, जो रात का बचा हुआ भोजन अगले दिन गर्म करके सेवन करती हैं, ऐसे में अगर आप भी ठंडा भोजन सेवन करती हैं तो आपको इससे बचना चाहिए।

2. कितना भोजन करें- अमूमन देखा जाता है कि जब भी किसी का पसंदीदा भोजन बनता है, तो वो ज़रूरत से अधिक ही खाने का प्रयास करता है। कई बार ये आदत आपको बीमार भी कर सकती हैं। ऐसे में अगर आपको ओवर ईटिंग की आदत है, तो आपको इस आदत को बदलना चाहिए। राधामोनी के अनुसार राइट क्वांटिटी में भोजन करना सेहत के लिए बहुत ज़रूरी नियमों में से एक होना चाहिए।

3. कितने अंतराल पर भोजन करें- ये लगभग हर कोई जनता है कि दोबारा खाने के लिए तभी जाना चाहिए जब पहला भोजन अच्छे से पच गया हो। कई महिलाएं ऐसी होती हैं कि जब वो पसंदीदा भोजन देखती हैं, तो वो भूल जाती है कि पांच मिनट पहले ही भोजन किया था। राधामोनी के अनुसार पहले और दूसरे भोजन करने के बीच में लगभग चार से पांच घंटे का अंतराल ज़रूर होना चाहिए। इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है।

4. न करें जल्दी भोजन- अगर आपको जल्दी-जल्दी भोजन करने की आदत है, तो फिर आपको बदलने की ज़रूरत है क्योंकि, ये लगभग हम सभी जानते हैं कि जल्दी-जल्दी भोजन करना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पास सकता है।

5. ना करें बातें भोजन करते समय – अमूमन देखा जाता है कि जब परिवार के साथ टेबल पर खाने के लिए बैठते हैं, तो सब लोग खाने के बीच में ही आसपास में बातें करने लगते हैं। ऐसे में आपको इस आदत से बचना चाहिए। इसके अलावा हंसना, टीवी देखना आदि चीजों से खाते समय भी बचना चाहिए।

6. कब पानी पिएं – ये तो आप जानते ही होंगे कि आयुर्वेद ही नहीं बल्कि अन्य जानकर लोग भी खाने के बीच में पानी पीने से मना करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी भोजन करने के दौरान बीच-बीच में पानी पीने की आदत है, तो इस आदत को बदलने की ज़रूर पड़ सकती हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 13, 2024 4:16 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 13, 2024 4:16 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 13, 2024 4:16 PM
0
Total recovered
Updated on May 13, 2024 4:16 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles