spot_img
35.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

कन्नड़ लेखक KS Bhagwan ने उगला जहर, कहा- Sita के साथ बैठकर शराब पीते थे Ram, वो आदर्श कैसे?

कन्नड़ लेखक KS Bhagwan ने उगला जहर, कहा- Sita के साथ बैठकर शराब पीते थे Ram, वो आदर्श कैसे?

Breaking Desk | BTV bharat

कन्नड लेखक और रिटायर्ड प्रोफेसर केएस भगवान ने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राम दोपहर में सीता के साथ बैठते थे और रात में अकेले शराब पीते थे। उन्होंने अपनी पत्नी सीता को जंगल में भेज दिया और उनकी परवाह नहीं की। उन्होंने शूद्र शंबूक का सिर काट दिया, जो एक पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा था। वह आदर्श कैसे हो सकते हैं?

भगवान श्रीराम पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है

कर्नाटक के मांड्या में केएस भगवान ने भगवान श्रीराम पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम में केएस भगवान ने कहा, “राम राज्य बनाने की बात चल रही है… वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड को पढ़ने से पता चलता है कि राम आदर्श नहीं थे। उन्होंने 11,000 वर्षों तक शासन नहीं किया, बल्कि केवल 11 वर्षों तक शासन किया। केएस भगवान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, “राम दोपहर में सीता के साथ बैठकर और रात में अकेले शराब पीते थे। उन्होंने अपनी पत्नी सीता को जंगल भेज दिया और कोई परवाह नहीं की।

ऐसे में वो आदर्श कैसे हो सकते हैं

यही नहीं उन्होंने पेड़े के नीचे तपस्या कर रहे एक शूद्र युवक शंबूक का सिर काट दिया। यह मैं नहीं कह रहा हूं, वाल्मिकी रामायण और अन्य दस्तावेजों में ऐसा लिखा है। ऐसे में वो आदर्श कैसे हो सकते हैं?” केएस भगवान के इस बयान पर कर्नाटक भाजपा में काफी गुस्सा है। पार्टी के एक नेता विवेक रेड्डी ने कहा कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। लेखक का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

ये भी पढ़े: America में चीनी New Year के जश्न में अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,756
Confirmed Cases
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
531,882
Total deaths
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
3,193
Total active cases
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
44,456,681
Total recovered
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles