spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

राजकुमार संग जान्हवी की नई फिल्म को लेकर karan Johar ने की घोषण

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर (karan Johar) ने धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का एलान कर दिया है। इस फिल्म की घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर दी है। और साथ ही बता दिया है कि कौन कौन इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में नजर आने वाले है। इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या सच में तलाक लेगी Priyanka Chopra या बस अफवाहें हैं…?? जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल मोशन पोस्टर देखने के बाद मालूम होता है कि करण की अगली फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी हुई है। क्योंकि वीडियो में क्रिकेट की कॉमेंट्री भी सुनाई दे रही हैं। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव महेंद्र के किरदार में नजर आने वाले हैं, तो जान्हवी कपूर महिमा का अहम किरदार निभा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वहीं वीडियो की शुरूआत में राजकुमार और जान्हवी कपूर की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें वो कहते हैं कि कभी-कभी एक सपना पूरा करने के लिए, दो लोगों की जरूरत पड़ती है। इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, एक सपने को दो दिलों ने चुना। पेश है मिस्टर एंड मिसेज माही, शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, जो अपने जादू के स्पर्श के सात बताने के लिए एक और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं।

यंग स्टारर्स को Salman Khan ने दी नसीयत, स्टारडम को लेकर कही बात

बता दे कि निखिल मल्होत्रा और शरण शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर : 'रुह-अफजा' सिनेमात जान्हवी कपूर डबल रोलमध्ये - Maharashtra  Times

खैर इस फिल्म से पहले राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी को इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में देखा गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही दोनो के काम की सराहना की थी। खैर अब देखना होगा कि ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles