spot_img
42.9 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

Ganesh Mantra: इन मंत्रों का करें जाप, बनी रहेगी कृपा, गणेश जी की

नई दिल्ली। बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा-आराधना को समर्पित है। इस दिन को गणेश (Ganesha) भक्त व्रत और उपासना करते हैं। पूजा करते समय गणेश आरती और चालीसा का पाठ तो होता ही है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से दुखों और संकटों का नाश हो जाता है। अगर इस दौरान गणेश जी के कुछ चमत्कारिक मंत्रों का जाप किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

चीन: इंसानों में पहली बार मिला बर्ड फ्लू H10N3 वायरस के स्ट्रेन, पूरी दुनिया में हलचल

जानते हैं गणेश जी के इन मंत्रों के बारे में:-

1. गणेश गायत्री मंत्र:

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

गणेश गायत्री मंत्र को रोजाना 108 बार जपने से विघ्नहर्ता हमारे सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। मान्यता के अनुसार, इस मंत्र का जाप लगातार 11 दिन तक करने से व्यक्ति के पूर्व कर्मों का पाप भी समाप्त हो जाता है। इस मंत्र को बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

2. गणेश कुबेर मंत्र:
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।।
उपरोक्त मंत्र का जाप कर सकते हैं, जो कर्ज से जूझ रहे हैं और उनकी जिंदगी आर्थिक परेशानी से बदहाल हो गई है। । इस मंत्र का जाप निरंतर करने से व्यक्ति कर्ज मुक्त हो जाता है। आय के नए मार्ग खुलने लगते हैं। भगवान गणेश की पूजा के बाद गणेश कुबेर मंत्र का नियमित जाप से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

3. ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।।

भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक समृद्धि और रोजगार प्राप्त होता है।

4. तांत्रिक गणेश मंत्र:
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।।

ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

CBSE Board Exam 2021: 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, PM मोदी की बैठक में फैसला

इस मंत्र का जाप सुबह के समय भगवान महादेव, माता पार्वती तथा गणेशजी की पूजा के बाद करनी चाहिए। इस मंत्र का उच्चारण करते समय व्यक्ति का पूर्ण सात्विक होना जरूरी है। इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करने से व्यक्ति के सभी दुख खत्म हो जाते हैं।

भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से सभी कष्टों को दूर, आर्थिक परेशानी, आर्थिक समृद्धि और रोजगार प्राप्त होता है।

 

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 18, 2024 10:55 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 18, 2024 10:55 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 18, 2024 10:55 PM
0
Total recovered
Updated on May 18, 2024 10:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles