नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में फिर से लोकल ट्रेनें शुरु हो रही है, और ये आज से ही शुरु हो जाएगी। कोरोना महामारी के वक्त देश में कई सारी चीजों पर रोक लगाई गई तभी ट्रेनें भी बंद कर दी गई थी। पर आज से दिल्ली गाजियाबाद वाले रुट पर पांच ट्रेनों का संचालन शुरु हो जाएगा, जिसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है।
दिल्ली ने सुबह-सुबह फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि यात्रियों को इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट एक्सप्रेस (स्पेशल) लेना होगा।
और ट्रेन संख्या 04407 पलवल से सुबह छह बजे चलकर सुबह 8:20 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04409 सुबह नौ बजे गाजियाबाद से रवाना होगी और 10:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या- 04303 दिल्ली से बरेली के बीच चलेगी। यह ट्रेन रात 11:50 बजे दिल्ली से चलेगी और 12:30 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
साथ में और भी ट्रेन है जो कि कुछ ऐसे चलेगी, ट्रेन संख्या-04401 दिल्ली से शाम 7:45 पर चलेगी और गाजियाबाद होते हुए दोपहर एक बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04404 सहारनपुर से सुबह 4:25 पर चलेगी और सुबह 7:50 पर गाजियाबाद व 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात से अनारक्षित टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं और टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
Delhi: शिक्षकों की भर्ती के बीच में जातिवाद आने से चयन बोर्ड के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गौरतलब है कि आज से 11 महीने पहले ही देश में कोरोना महामारी की वजह से हालात खराब हुए थे, हर तरफ लोग जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे, तभी सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया था। सरकार ने ये फैसला इसीलिए लिया ताकि लोगों के बीच महामारी ज्यादा ना फैले और चीजों को काबू में किया जा सके। उसी वक्त ट्रेनों को भी बंद किया गया था।