spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, June 13, 2024

Lucknow Rameswaram Train Fire: मदुरै में ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग,10 की मौत, कॉफी बनाते समय सिलेंडर फटा

Lucknow Rameswaram Train Fire: मदुरै में ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग,10 की मौत, कॉफी बनाते समय सिलेंडर फटा

Breaking Desk | BTV Bharat

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। आज हुए हादसे में UP के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग झुलस गए। प्राइवेट कोच में UP के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था। यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से रवाना हुआ था। कोच को रविवार को चेन्नई से लखनऊ लौटना था।

कोच में सभी UP के तीर्थयात्री थे

मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि कोच में सभी UP के तीर्थयात्री थे। इस कोच को मदुरै में दो दिन तक रुकना था। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया, तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। मृतकों में छह लोगों का नाम-पता चला है। इनमें शत्रुदमन सिंह निवासी सीतापुर, मिथिलेश कुमारी निवासी सीतापुर, शांति देवी निवासी लखीमपुर, मनोरमा अग्रवाल निवासी लखनऊ, हिमानी बंसल निवासी लखनऊ और परमेश्वर दयाल शामिल हैं। परमेश्वर का पता कन्फर्म नहीं है।

कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा

कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। रेलवे के अनुसार, IRCTC से कोई भी कोच की बुकिंग कर सकता है, लेकिन सिलेंडर ले जाने पर रोक है।

ये भी पढ़े: 69th National Film Awards 2023: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद भावुक हुए Allu Arjun, हैदराबाद आवास पर मनाया जश्न

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 13, 2024 9:57 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 13, 2024 9:57 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 13, 2024 9:57 AM
0
Total recovered
Updated on June 13, 2024 9:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles