spot_img
29 C
New Delhi
Tuesday, April 30, 2024

माफ‍िया Mukhtar Ansari को स‍िपाही का खौफ, बताया जान का खतरा तो बढ़ाई गई Banda Jail की सुरक्षा

माफ‍िया Mukhtar Ansari को स‍िपाही का खौफ, बताया जान का खतरा तो बढ़ाई गई Banda Jail की सुरक्षा

Breaking deskl | BTV bharat

माफिया मुख्तार अंसारी की ओर से जान का खतरा जताए जाने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। सर्किल गेट में अब हर समय ताला लटका रहेगा। बैरक के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया है। जेलर योगेश कुमार ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। बता दें क‍ि माफिया मुख्तार अंसारी की विशेष न्यायाधीश दिनेश चौरसिया की अदालत में मंगलवार को तीन मामलों में पेशी हुई थी।

जेल में हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी

इस दौरान मुख्तार ने जेल में हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसने सोनभद्र से ट्रांसफर होकर बांदा जेल में आए एक सिपाही से खुद को खतरा बताया था। बांदा जेल में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी बंद है, जिसकी सुरक्षा को जिला जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बांदा जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी से निगरानी तेज कर दी है।

वहीं जेल के बाहर पीएसी जवानों को अलर्ट पर रखा गया

वहीं जेल के बाहर पीएसी जवानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। जेल के बाहर पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं, जो लगातार अपनी नजर हर गतिविधि पर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़े: G-20 Summit: अहमदाबाद के रहने वाले मौलिक जानी ने G-20 के लिए बनवाई एक स्पेशल कार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
0
Total recovered
Updated on April 30, 2024 12:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles