spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Manipur Violence: मणिपुर में CRPF बटालियन पर कुकी उग्रवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद

Manipur Violence: मणिपुर में CRPF बटालियन पर कुकी उग्रवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद

Breaking desk | BTV Bharat

मणिपुर से फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। नारानसेना इलाके में आधी रात से लेकर रात 2:15 बजे तक कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ल पर घात लगाकर लगातार हामले किए। इस हमले में दो जवानों की जान चली गई। मणिपुर पुलिस ने कहा कि ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं।

एक IED में विस्फोट होने से इंफाल-माओ राजमार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया

इससे पहले मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बीते बुधवार को एक IED में विस्फोट होने से इंफाल-माओ राजमार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गयी। पुलिस ने कहा कि इंफाल-माओ राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई और पुल के दोनों ओर लगभग 200 वाहन फंसे हुए हैं।

विस्फोट से पुल में करीब तीन छेद हो गए

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पुल में करीब तीन छेद हो गए। गौरतलब है कि तीन मई 2023 से अलग-अलग समय पर विभिन्न कुकी संगठनों द्वारा राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है और मैतेई लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि धमाके के पीछे किसका हाथ है।

ये भी पढ़े: MP Road Accident: Burhanpur में भीषण हादसा, इंदौर से अकोला जा रही बस खाई में पलटी, दर्जनों घायल

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 11:27 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 11:27 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 11:27 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 11:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles