spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

MP Road Accident: Burhanpur में भीषण हादसा, इंदौर से अकोला जा रही बस खाई में पलटी, दर्जनों घायल

MP Road Accident: Burhanpur में भीषण हादसा, इंदौर से अकोला जा रही बस खाई में पलटी, दर्जनों घायल

Breaking Desk | BTV bharat

मध्य प्रदेश में आज सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी बस खाई में पलटने से कई यात्री घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घटना बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, इंदौर से अकोला लेकर जा रही यात्री बस बुरहानपुर में हादसे का शिकार हो गई। हादसा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जन्सोदी के पास हुई है।

इस हादसे में 15 घायलों को हॉस्पिटल लाया गया

इस हादसे में 15 घायलों को हॉस्पिटल लाया गया है। मौके पर 4 एंबुलेंस पहुंची हुई हैं। इंदौर से अकोला जा रही बस जसोन्दी के पास अचानक से खराब हो गई। गाड़ी के सुधारने के लिए ड्राइवर नीचे उतरा और उसमें पानी डालने लगा। ढलान में होने की वजह से बस को रोकने के लिए उसने उसके टायर के नीचे वोट लगाया था। बस के अंदर यात्रियों के बीच धक्का मुक्ति होने पर टायर के नीचे से वोट हट गया। सपोर्ट हटने से बस खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने के साथ ही चीख फुकार मच गई। कुछ लोग पहले से ही बस में से नीचे उतरे हुए थे।

उन्होंने तुरंत दौड़कर बस में दबे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया

उन्होंने तुरंत दौड़कर बस में दबे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। कुछ यात्री खुद चलकर बाहर आने लगे इस तरह 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बुरहानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

 

ये भी पढ़े: शास्त्री पार्क इलाके में बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर Reels बना रहा था शख्स, धर ले गई पुलिस

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 7:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles