Mizoram CM: मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बने ZPM नेता Lalduhoma, पद और गोपनीयता की ली शपथ
Breaking desk | BTV bharat
जोराम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालडुहोमा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया। बता दें कि मैक डोनाल्ड हिल आइजोल में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया। इस दौरान नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री का परिवार, मिजोरम चर्च लीडर्स कमेटी के पदाधिकारी और मिजोरम पीपुल्स फोरम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सीएम लालदुहोमा को बधाई देने वाले लोगों का ताता लग गया
वहीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम लालदुहोमा को बधाई देने वाले लोगों का ताता लग गया। वहां मौजूद उनके सहयोगियों के साथ ही आईएएस, आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव ने उनका स्वागत किया। उद्घाटन की कार्यवाही सीएम बंगले के दौरे के साथ शुरू हुई, जिसके बाद सीएम ने अपने आधिकारिक कक्ष में प्रवेश किया।
हॉल में उपस्थित लोगों का सीएम लालडुहोमा ने आभार व्यक्त किया
सीएम कार्यालय के सम्मेलन हॉल में उपस्थित लोगों का सीएम लालडुहोमा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “भगवान और लोगों की कृपा से, हम सरकार चलाने जा रहे हैं।” उन्होंने आध्यात्मिक पुजारियों की उपस्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकार की सफलता के लिए साथ देने और प्रार्थना करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।