spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

मुंबई पुलिस ने दर्ज की Javed Akhtar के खिलाफ शिकायत

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में लेखक के तौर पर पहचान बनाने वाले जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जावेद अख़्तर अपनी बेबाकी के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं और कानूनी के विवाद में फंस गये हैं। जावेद के ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज़ किया है।

इस तरह से छुपाकर रखते हैं Aryan Khan ड्रग्स, सामने आए कई और सच

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना आतंकी संगठन तालिबान से करने का आरोप लगाया गया है। एएनआई के मुताबिक, मामला मुलुंड थाने में दर्ज़ करवाया गया है।

शिकायत एक वकील की ओर दर्ज़ करवायी गयी है। जावेद अख्तर ने एक टीवी शो में कहा था- जैसे तालिबान अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता है, उसी तरह आरएसएस भी हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहा है।

रेव पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हिरासत में, पुलिस ने शुरु की पूछताछ

इससे पहले इसी मामले में आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। विवेक चंपानेरकर ने ये केस मुंबई के ठाणे कोर्ट में दायर किया था, जिसके बाद कोर्ट ने लेखक को नोटिस भेजा। साथ ही उन्हें अगली सुनवाई पर यानी 12 नवंबर को कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 12:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles