spot_img
31.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

North East Express Train Accident: बिहार के बक्सर में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, 100 यात्री घायल

North East Express Train Accident: बिहार के बक्सर में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, 100 यात्री घायल
Breaking desk | BTV bharat
बिहार में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दानापुर-बक्सर रेलखंड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप कल देर रात लगभग 9.45 बजे 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। एक डिब्बा दूसरे डिब्बे पर चढ़ गया। रेल हादसे पर आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में अब तक चार यात्रियों की मौत की सूचना है।

मृतकों में से तीन की पहचान हो गयी है

70 यात्री घायल हैं। मृतकों में से तीन की पहचान हो गयी है। एक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज 7 अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 5 घायलों को उनके घर  पहुंचाया जा चुका है। बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुए नार्थ-ईस्ट ट्रेन हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है। और घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा देने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 4:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 4:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 4:35 AM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 4:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles