spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Odisha Day: PM Modi ने ‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को दीं शुभकामनाएं

Odisha Day: PM Modi ने ‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को दीं शुभकामनाएं

Breaking desk | BTV bharat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘उत्कल दिवस’ के अवसर पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता एवं समृद्धि की कामना की। एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।

साढ़े 4 करोड़ उड़िया लोगों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सभी को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन हमें ओडिशा और उसके गतिशील लोगों की समृद्ध संस्कृति और विरासत की याद दिलाता है।” वही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्कल दिवस पर कहा, “भाषा आधारित राज्य के रूप में सबसे पहले ओडिशा जन्मा था… आज उसे 88 साल पूरे हुए हैं। साढ़े 4 करोड़ उड़िया लोगों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है… प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो नारा दिया है उसमें ओडिशा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।

ये भी पढ़े: Kerala Weather: केरल के कोल्लम में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा समुद्र का पानी, कई मकान क्षतिग्रस्त

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles