spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर 30 वर्ष बाद मिला बंधुआ जिंदगी से छुटकारा

नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 30 वर्ष से फंसे गुमला के फोरी गांव निवासी फुचा महली की घर वापसी के दो दिन बाद ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करा दिया गया। मुख्यमंत्री के आदेश पर उपायुक्त गुमला द्वारा फुचा महली को वृद्धापेंशन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उनकी धर्मपत्नी बुदि महली के नाम से राशन कार्ड का आवंटन कर दिया गया है। परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाते हुए एक क्विंटल चावल एवं दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी पहुंचाई गई है।

रामगढ़: रेलवे अपनी जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दर्जनों दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा

मुख्यमंत्री का जताया आभार

अंडमान से रांची लौटने के बाद फुचा महली मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की और आभार जताया। फुचा कहते हैं, मैं उम्मीद छोड़ चुका था कि मेरी कभी घर वापसी भी होगी। मुख्यमंत्री जी धन्यवाद। आपके सहयोग से वापस आ सका। आज मैं वर्षों बाद अपने परिवार के साथ हूँ। इस खुशी को बयां नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन मुझे और मेरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से भी जोड़ रहा है, जिससे हम अबतक वंचित थे।

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा अलॉट, BJP ने की हुनमान मंदिर बनवाने की मांग

कौन हैं फुचा महली

फुचा महली 30 वर्ष पूर्व अंडमान निकोबार द्वीपसमूह स्थित नार्थ अंडमान में एक कंपनी में काम करने गए थे। कुछ वर्ष सब ठीक था, लेकिन बाद में कंपनी बंद हो गई और उन्हें वहीं का एक व्यक्ति बंधुवा मजदूर बनाकर काम लेने लगा। फुचा अपने परिवार से सम्पर्क स्थापित करने में असमर्थ थे। फुचा महली के पुत्र रंथु को पिता के होने की जानकारी कुछ दिनों पूर्व मिली। रंथू ने पिता से काम ले रहे व्यक्ति से संपर्क साधा। तब उसके पिता के होने की स्पष्ट जानकारी मिली। पिता के होने की जानकारी मिलते ही उसने मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री से पिता को वापस लाने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी के उपरांत श्रम विभाग को जल्द से जल्द फुचा महली को वापस लाने का आदेश दिया। तत्पश्चात श्रम विभाग के अधिकारियों और शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों ने फुचा महली की घर वापसी के लिए दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा महली को मुक्त कराया और अंततः फुचा 30 वर्षों बाद अपने घर लौटे।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles