spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

असम में बोले PM मोदी-झूठी घोषणाओं का भोंपू बनकर रह गई है कांग्रेस

नई दिल्ली। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद असम (Assam) में सियासी पारा काफी ऊपर चढ़ गया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) असम के चबुआ में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चबुआ के नाम में ही चाय है, यहां रोपा गया चाय का पौधा आज दुनिया में कहां-कहां अपनी सुगंध फैला रहा है।

प्रधानमंत्री चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress party) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा-मुझे यह देखकर तकलीफ हुई कि इस देश की एक ऐसी पार्टी जो सबसे पुरानी पार्टी, जिसने इस देश पर 50-55 साल शासन किया। ऐसी कांग्रेस पार्टी आज भारत (India) की चाय की पहचान को मिटाने वालों का खुलेआम समर्थन कर रही है।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लुटेरी पार्टी: ममता बनर्जी

असम में PM मोदी की कहीं मुख्य बातें

  • पिछले 5 सालों में एनडीए सरकार ने असम के विकास की एक ठोस नींव रखी है। अब उस नींव पर राज्य के तेज विकास की सशक्त इमारत खड़ी करने का समय है: PM मोदी
  • भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार ने इस पूरे क्षेत्र को उच्च शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अहम कदम उठाए हैं: PM मोदी
  • ये (कांग्रेस) वही लोग हैं जिन्होंने चाय के बागानों में काम करने वाले हमारे भाई-बहनों पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। असम के लोगों को इन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एक चायवाला आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा: PM मोदी
  • कांग्रेस आज उस पार्टी के साथ गठबंधन के साथ मैदान में उतरी है जो असम की अस्मिता, असम की संस्कृति के लिए अपने आप में एक बहुत बड़ा खतरा है, बहुत बड़ा संकट है: PM मोदी
  • आपने एक टूलकिट की चर्चा सुनी होगी, इस टूलकिट में असम की चाय और हमारे ऋषि मुनियों द्वारा दिए गए योग को दुनिया में बदनाम करने की योजना तैयार की गई। ऐसी साजिश रचने वालों को कांग्रेस पार्टी समर्थन करे और असम में वोट मांगने की हिम्मत करे। कांग्रेस को हम माफ कर सकते हैं क्या?: PM मोदी
  • देश की एक ऐसी पार्टी जो सबसे पुरानी पार्टी, जिसने इस देश पर 50-55 साल शासन किया। ऐसी कांग्रेस पार्टी आज भारत की चाय की पहचान को मिटाने वालों का खुलेआम समर्थन कर रही है: PM मोदी
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 4:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 4:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 4:27 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 4:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles