spot_img
35.1 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

प्रियंका गांधी ने किया सरकार से सवाल, Toolkit केस में दिशा रवि को क्यूं किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश में Toolkit को लेकर एक नया विवाद शुरु हो गया है। सरकार से चिदंबरम, थरूर, प्रियंका गांधी और केजरीवाल ने 22 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर कई सारे सवाल-जवाब कर लिए है। वहीं किसान भी इस गिरफ्तारी का विरोध प्रर्दशन कर रहे है।

Bumble App की सीईओ Whitney Wolfe बनी सबसे कम उम्र की अरबपति

सरकार के साथ सवाल-जवाब

टूलकिट को लेकर कई सारे सवाल-जवाब चल रहे है, सरकार के लिए तो फिर से मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। गौरतलब है कि कृषि कानून को लेकर जो दिल्ली में किसानों ने आंदोलन किया था वो काफी हद तक बढ़ गया था, जिसमें लाल किलें की हिंसा के बाद से ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आदोंलन के समर्थन में टूलकिट को शेयर किया था।

वहीं उसके बाद दिशा रवि ने भी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर टुलकिट एक बड़ा सियासी शब्द बनकर सामने आया था। गौरतलब है कि टूलकिट में बताया गया था किसान आंदोलन में सोशल मीडिया पर समर्थन कैसे जुटाया जाए। हैशटैग का इस्तेमाल किस तरह से किया जाए और प्रदर्शन के दौरान क्या किया जाए और क्या नहीं, सब जानकारी इसमें मौजूद थी। तीन फरवरी को एक्टिविसट ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों का समर्थंन करते हुए इस टूल किट को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में इस टूलकिट को सोशल मीडिया ने प्रतिबंधित कर उसे डिलीट कर दिया था।

और अब इस मामले में पुलिस ने टूलकिट मामले में 22 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। तो इसको लेकर हर कोई किसान से सवाल कर रहा है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पूछा है कि क्या किसानों के समर्थन वाली टूलकिट भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है? और दूसरी तरफ किसान नेता दर्शनपाल का कहना है कि दिशा को तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाना चहिए। और शाशि थरूर, प्रियंका गांधी वाड्रा और अरविंद केजरीवाल ने भी इसका विरोध किया है।

और तो और सोशल मीडिया पर इस मामले पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने लिखा है- सरकार कार्यकर्ता को निशाना क्यों बना रही है। कहा, ‘भारतीय अधिकारियों ने एक अन्य महिला कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसने किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया टूलकिट पोस्ट की थी। सरकार से पूछना चाहिए कि आखिर वो क्यों कार्यकर्ता को निशाना बना रहे हैं।’

PM मोदी पर आपत्तिजनक गाना को लेकर गूगल CEO सुंदर पिचाई पर दर्ज हुई FIR

कौन है टूलिकल मामले वाली दिशा रवि

दिशा रवि से ही टूलकिल मामला शुरु हुआ है, तो आपको बता दे कि कौन है दिशा, ये रवि नार्थ बंगलूरू के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली है और जलवायु कार्यकर्ता दिशा ने माउंट कैमेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस समय वह गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय वह अपने घर में की काम कर रही थी। दिशा रवि के पिता मैसूर में एक एथलेटिक कोच है। मां एक गृहिणी हैं। दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर बंगलूरू पुलिस को जानकारी दी थी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 5:51 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles