spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Putin Oath Ceremony: पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने:33 शब्दों में शपथ ली, कहा- दुश्मनों से भी रिश्ते सुधारेंगे

Putin Oath Ceremony: पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने:33 शब्दों में शपथ ली, कहा- दुश्मनों से भी रिश्ते सुधारेंगे

Globel Desk | BTV Bharat

व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजा ओंकी ताजपोशी हुई थी। शपथ के बाद पुतिन ने कहा, “हम और मजबूत होंगे। हम उन देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करेंगे जो हमें दुश्मन समझते हैं। मैं जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।” रूस में 15-17 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन को 88% वोट मिले थे। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4% वोट मिले थे। रूस में हुए पुतिन के शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया है। पुतिन ने साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में रूस की फेडरेल काउंसिल के सदस्य, स्टेट डूमा के सदस्य, हाईकोर्ट के जज, अलग-अलग देशों के राजदूत और डिप्लोमैटिक कॉर्प्स शामिल हुए। 2018 में पुतिन के चौथे शपथ ग्रहण में जर्मनी के पूर्व चांसलर जेरहार्ड श्रोडर समेत करीब 6 हजार लोग मौजूद रहे थे। इसका लाइव टेलिकास्ट भी किया गया था।

ये भी पढ़े: Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, सर्च ऑपरेशन तेज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles