spot_img
16.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

Rajasthan CM अशोक गहलोत बोले- चुनाव बाद CM का फैसला हाईकमान करेगा, मिलकर चुनाव लड़ेंगे

Rajasthan CM अशोक गहलोत बोले- चुनाव बाद CM का फैसला हाईकमान करेगा, मिलकर चुनाव लड़ेंगे

Political Desk | BTV Bharat 

सचिन पायलट से मतभेद को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमारी पार्टी में छोटे-मोटे मतभेद चलते रहते हैं। मतभेद हर राज्य में हर पार्टी में चलते हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। जहां तक मुख्यमंत्री की बात है तो हमेशा इसका फैसला हाईकमान करता है। गहलोत ने कहा कि हम बचपन से कांग्रेस में काम कर रहे हैं, हमेशा मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान ही करता है।

हम सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं, चुनाव जीतते हैं

इसमें कोई दो राय नहीं है, यह कभी बहस का विषय रहता ही नहीं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं, चुनाव जीतते हैं। उसके बाद हाईकमान जो फैसला करता है, वह सबको मंजूर होता है। यह परंपरा रही है और आगे भी यही रहेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद गहलोत दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने पायलट के साथ मतभेद की बात स्वीकारी, लेकिन यह भी कहा- कोई मतभेद नहीं है, मतभेद हर पार्टी में होते रहते हैं।

ये भी पढ़े: Punjab Police ने अमृतपाल का 20-25 किमी तक किया था पीछा, 2 गाड़ियां और हथियार बरामद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
530,806
Total deaths
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
6,350
Total active cases
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 20, 2023 11:40 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles