spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

RIP Puneeth Rajkumar: दिल का दौरा पड़ने से एक्टर की मौत

नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लिए दुखद खबर आ रही है, अभी अभी पता चला है कि सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। पुनीत (RIP Puneeth Rajkumar)  को आज सुबह बेंग्लुरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।

क्या आपने सुना Sidnaaz का ये आखिरी गाना ??

एक्टर (RIP Puneeth Rajkumar)  को लेकर खबरें आई है कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाय नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है। और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे है।एक्टर सोनू सूद ने लिखा, ‘दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।’ एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था। वो एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं।

वहीं एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर …आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Alia Bhatt Net Worth: आप भी हो जाएंगे हैरान

पुनीत भजरंगी 2 के पूर्व रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आज उनके फिल्म देखने जाने की उम्मीद थी। आखिरी बार वो (RIP Puneeth Rajkumar) फिल्म ‘युवारत्ना’ में नजर आए थे। पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) ने आज सुबह ही फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया था और अब उनके निधन की खबर से सभी को हैरत में डाल दिया है।

जैसा कि हमेशा ही किसी एक्टर की मौत पर होता है, इसी तरह फैंस ने अभी किया है। तो फैंस को और भीड़ को काबू करने के लिए अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है। तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles