नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि टेलीविजन और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कोई ना कोई हादसा हो ही जाता है। कभी कभी देखा जाता है कि फैंस का प्यार सेलेब्स पर भारी पड़ जाता है। वहीं हुआ रियालिटी सिंगिग शो इंडियन आइडल की प्रतिभागी अरुणिता (Arunita Kanijilal) के साथ हुआ है। दरअसल बात ऐसी है कि सिंगर वोट मांगने के लिए अपने घर,अपने शहर गई तो उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसको लेकर पुलिस को सुरक्षा देनी पड़ी सिंगर को।
माधुरी करने जा रही है डिजिटल डेब्यू, जानें किसका मिला है साथ
जानें क्या था मंदिरा बेदी के पति राज कौशल और Mahima Chaudhry का संबंध
टेलीविजन का प्रसिद्ध सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी सिंगर को अपना पूरा सहयोग दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस साल इंडियन आइडल कई कारणो से सुर्खियों में रहा है। और हम इस शो के प्रतियोगी की बात करें तो कई सारे लोग लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए है। और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है।
इंडियन आइडल 12 के निर्माताओं ने सभी प्रतियोगियों को उनके शहर भेजा। सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने घर जाकर वहां की जनता का मनोरंजन किया और साथ ही इस शो को जीतने के लिए अपने दर्शकों से उन्हें वोट देने की अपील की। इसी कड़ी में अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanijilal) जिन्होंने इंडियन आइडल में अपने गानों से सबका दिल जीता वो भी अपने शहर पहुंची। अरुणिता पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। ये सिंगर जैसे ही अपने शहर पहुंची उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
View this post on Instagram
इस वक्त लोगों ने अरुणिता का स्वागत काफी घूमधाम से किया, लोगों ने फूलों के साथ और अरती की थली के साथ स्वागत किया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ आ गई है कि सिंगर को परेशानी का सामना करना पड़ा। और सिंगर को उस भीड़ से निकालने का रास्ता तक नहीं मिल पा रहा था। इसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस को वहां मौजूद रहना पड़ा। अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanijilal) शो की एक ऐसी प्रतियोगी हैं, जिन्हे सिर्फ सोशल मीडिया पर ही प्रशंसकों का प्यार नहीं मिला बल्कि शो के जजों को भी उन्होंने हमेशा अपनी सिंगिंग से प्रभावित किया।