spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Surat Cooling Tower Demolished: Noida Twin Tower की तरह धमाके से से उड़ाया गया 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर

Surat Cooling Tower Demolished: Noida Twin Tower की तरह धमाके से से उड़ाया गया 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर

Breaking Desk | BTV Bharat

गुजरात के सूरत में आज एक पावर स्टेशन के 30 साल पुराने कूलिंग टावर को विस्फोट से गिराया गया। 85 मीटर ऊंचे और 72 मीटर व्यास की चौड़ाई वाला आरसीसी टावर महज कुछ सेकेंड में जमींदोज हो गया। टावर गिरने का नजारा कुछ वैसा ही था जैसा कि पिछले साल दिल्ली के करीब नोएडा में दिखा था, जहां ट्विन टावर को विस्फोट से उड़ाया गया था। गैस से चलने वाले उतरन पावर प्लांट में मौजूद इस टावर को 11:10 बजे गिराया गया।

इसे गिराने के लिए 220 किलो विस्फोटक लगाया गया था

अधिकारियों ने बताया कि इसे गिराने के लिए 220 किलो विस्फोटक लगाया गया था। महज 7 सेकेंड में टावर जोरदार आवाज के साथ जमीन पर गिरा। टावर के गिरते ही धूल का बहुत ऊंचा गुबार उठा। तापी नदी के किनारे स्थित टावर को गिराने से पहले आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया था। लोगों को कम से कम 250-300 मीटर दूर रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी।

यह 85 मीटर ऊंचा था और नीचे इसका व्यासा 72 मीटर था

यह 85 मीटर ऊंचा था और नीचे इसका व्यासा 72 मीटर था।’ उन्होंने बताया कि इसका निर्माण 1993 में किया गया था। टेक्निकल और कॉमर्शियल वजहों से इसे गिराना जरूरी हो गया था। 2017 में इसे गिराने की मंजूरी मिली और सितंबर 2021 में ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया था।’

ये भी पढ़े: Delhi Fire: करावल नगर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल स्‍वाहा, मौके पर दमकल की 8 गाड़‍ियां मौजूद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles