spot_img
35.7 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

नई दिल्ली। हर किसी के लिए जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी खबर है वो यही है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद अफगास्तिान के राष्ट्रपति भी देश छोड़ कर भाग चुके है, और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देकर हालातों के बारें में सबको बताया है। जाहिर है कि अमेरिका की सेना के जाने के कुछ दिनों बाद ही तालिबान ने तेजी से अफगानिस्तान के प्रांतों को अपने कब्जे में ले लिया। अब वह पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुका है।

श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्‍यतिथि है, आज

अफगानिस्तान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा,- आज मेरे सामने एक कठिन चुनाव आया कि मुझे हथियारों से लैस तालिबान का सामना करना चाहिए, जो महल में घुसना चाहता था या मुझे अपने प्यारे देश अफगानिस्तान को छोड़ना था। मैंने पिछले बीस वर्षों में अफगानिस्तान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि खून की नदियां बहने से बचाने के लिए मैंने सोचा कि देश से बाहर जाना ही ठीक है। तालिबान ने तलवार और बंदूकों के दम पर जीत हासिल की है और अब वे देशवासियों के सम्मान, धन और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। इतिहास ने ऐसी शक्तियों को कभी नहीं अपनाया है।

अपनी बात और आगे रखते हुए अशरफ गनी ने कहा कि,- तालिबान के लिए आवश्यक है कि वह अफगानिस्तान के सभी लोगों, राष्ट्रों, विभिन्न क्षेत्रों, बहनों और महिलाओं को वैधता और लोगों का दिल जीतने का आश्वासन दे। और वह जनता के साथ मिलकर एक स्पष्ट योजना बनाए। मैं हमेशा अपने देश की सेवा करता रहूंगा। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट जारी हुई उसी वक्त से हर किसी कोई इस पर अपनी प्रतिक्रया देकर अफगास्तिान के प्रति भवनाएं व्यक्त कर रहा है।

कांग्रेस और राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट बहाल, पार्टी बोली-सत्यमेव जयते

आपको हम बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ दिया है।

और खबर तो ऐसी भी है साथ में माना जा रहा है कि गनी ताजिकिस्तान जा रहे हैं। काबुल की पुलिस ने अपने हथियार तालिबान को सौंप दिए हैं। इससे पहले आंतरिक और विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्रियों अब्दुल सत्तार मिर्जाकवाल ने अलग-अलग वीडियो क्लिप में आश्वासन दिया कि काबुल के लोगों को सुरक्षित किया जाएगा, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ शहर की रक्षा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 9:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles