spot_img
30.1 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

सिद्धार्थ के जानें से अधूरी रह गई ‘Sid-Naaz’ की जोड़ी

नई दिल्ली। जब कोई खुबसूरत सा रिश्ता बनता है तो जाहिर है कि उसमें दो लोग होते है। तो ऐसे में जब रिश्तें में से कोई एक चला जाता है तो दूसरा टूट जाता है और फिर वो रिश्ता अधूरा रह जाता है। ऐसा ही हाल ही में एक खुबसूरत सा रिश्ता, जिसको लाखों लोगों का प्यार मिला और इस रिश्तें को फैंस ने अपने खुद का एक नाम भी दिया वो है सिड-नाज (Sid-Naaz)। तो ऐसे में जो हाल ही में बुरी खबर सामने आ रही है कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है तो ऐसे में हर किसी को शहनाज की फिक्र सता रही है।

सिद्धार्श शुक्ला के निधन पर टेलीविजन सेलेब्स की भावुक प्रतिक्रियाएं

जाहिर है कि बिग बॉस के शो से ही शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती हुई थी। दोनों पहली बार बिग बॉस 13 में मिले थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। दोनों के बीच अफेयर की खबरें आ रही थी। और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। शहनाज गिल बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खड़ी नजर आती थी। दोनों ने काफी लंबा समय बिग बॉस 13 में साथ बिताया।

इसके चलते दोनों की दोस्ती काफी गहरी होती गई। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला शो में एक-दूसरे का ख्याल रखते थे। दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी पसंद आने लगी थी और दोनों को दर्शकों ने ‘सिडनाज’ के नाम की उपाधि दी थी। दोनों का प्यार और रिश्ता सिर्फ बिग बॉस के घर तक ही सीमित नहीं रहा है। शो से निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया।

हाल ही में खबर आई थी कि दोनों ने एक रेस्टोरेंट में साथ खाना भी खाया था। जहां की तस्वीरें फैंस में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। दोनों को लेकर अक्सर खबरें आती थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया था। पर कहते है कुछ रिश्तें ऐसे होते है जिनको हम नाम तो नहीं दे पातें है पर प्यार, फिक्र, सम्मान हमेशा ही बराबरी का होता है। ऐसा ही खुबसूरत सा रिश्ता रहा है शहनाज और सिद्धार्थ का।

बिग बॉस विजेता Sidharth Shukla का हार्ट अटैक से हुआ निधन

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी फेमस थे। सिद्धार्थ एक कलाकार थे। उन्होंने कई शो भी होस्ट किया था। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करते थे। वह कई टेलीविजन शो और फिल्मों में भी नजर आ चुके है। हाल ही में वह ब्रोकन बट ब्यूटीफुल तीन नामक वेब सीरीज में नजर आए थे। इसके अलावा वह बालिका वधू और दिल से दिल तक नामक शो में काम कर चुके हैं। वह बिग बॉस 13 के विजेता रहे हैं। इसके अलावा वह फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 भी जीत चुके थे। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था वह 40 वर्ष के थे। उनके निधन से उनके फैंस काफी सदमे में है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
0
Total recovered
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles