spot_img
35.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

TRF Ban: गृह मंत्रालय ने लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF पर लगाया बैन, शेख सज्जाद गुल आतंकवादी घोषित

TRF Ban: गृह मंत्रालय ने लश्कर के प्रॉक्सी संगठन TRF पर लगाया बैन, शेख सज्जाद गुल आतंकवादी घोषित

Breaking Desk | BTV Bharat

भारत सरकार ने आतंकवादी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट यानि TRF पर प्रतिबंध लगा दिया है। टीआरएफ पाकिस्तान आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा समूह है। यह जम्मू-कश्मीर में कई लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय ने टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की। साथ ही गृह मंत्रालय ने TRF के कमांडर शेख सज्जाद गुल को भी गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया है।

TRF आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा समूह है

केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आतंकियों की भर्ती, आतंकियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ऑनलाइन माध्यम से युवाओं की भर्ती कर रहा है। आपको बता दें, टीआरएफ 2019 में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन के रूप में अस्तित्व में आया।

लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन के रूप में अस्तित्व में आया

लश्कर-ए-तैयबा 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। टीआरएफ भारत सरकार के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के युवाओं को उकसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रहा है। टीआरएफ की विध्वंसक गतिविधियों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने समूह को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया।

ये भी पढ़े:Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही स्थगित, मेयर चुनाव के लिए नई तारीख तय होगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,756
Confirmed Cases
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
531,882
Total deaths
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
3,193
Total active cases
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
44,456,681
Total recovered
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles