spot_img
32.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Udhampur Bridge Collapse: Jammu-Kashmir के उधमपुर बैन गांव में फुटब्रिज गिरा, 6 लोग घायल

Udhampur Bridge Collapse: Jammu-Kashmir के उधमपुर बैन गांव में फुटब्रिज गिरा, 6 लोग घायल

Breaking Desk | BTV bahrat

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है। उधमपुर के SSP डॉ. विनोद ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हैं। वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर नजर आ रही है।

ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में बैसाखी पर मेले का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनाया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेले में ब्रिज टूट जाने के बाद करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम मौके पर लोगों को बचाने के काम में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े: Andhra Pradesh: CM जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को कुत्ते ने फाड़ा, कुत्ते के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 2:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles